गुरुवार, 4 जनवरी 2018

नया साल आया

pratul1971@gmail.com

तड़पते लोगों ने
उछलते लोगों पे
आॅक्सीजन हड़पने का
इल्ज़ाम लगाया!
... नया साल आया!!

आर्काइव की टेरेसा ने
लाइब्रेरी में
सुरक्षा अभियान चलाया
कहीं कवर, कहीं ताला लटकाया!
... नया साल आया!!

एरोप्लेन मोड के
मोबाइली बाॅस ने
मोबाइल लाइब्रेरी पे
ज़ीरो बजट का सिक्योरिटी लाॅक लगाया!
... नया साल आया!!

दो हजार अट्ठारह
साल भर हद में रहे
सो मिस मरियम ने क्राॅस फिंगर कर
हेरिसन तालों पर भरोसा जताया!
... नया साल आया!!

फंड रेज़ मीटिंग में
प्रोजेक्टर की फोटो ने
जोकरी अंदाज से
फन रेज़ कर दिखाया!
... नया साल आया!!

पुस्तकों को आले में
बैठे-बैठे मज़ा आया।
यूज़र कंप्यूटर्स ने
लिप्सिस सर्वर को
अपना उस्ताद बनाया!
... नया साल आया!!

दीपक की लौ पे
लखनवी पतंगा मंडराया।
एजुकेशन एब्ज़ोर्ब को
एमेजॉन से टाइट लाॅक मंगवाया!
... नया साल आया!!

शैटी की शादी पे
फादर ने रिशेप्सन में
डोगरा कंपनी का
रिमोट ताला दिखाया!
... नया साल आया!!

मेरे पाठक मेरे आलोचक

Kavya Therapy

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
नयी दिल्ली, India
समस्त भारतीय कलाओं में रूचि रखता हूँ.